पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में बोलेंगे पीएम मोदी
संसद में बजट सत्र के दूसरे फेज का आज 10वां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मिडिल-ईस्ट में जारी जंग से बने हालातों पर राज्यसभा में दोपहर 2 बजे बयान देंगे। उन्होंने सोमवार को ईरान जंग पर लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी।
पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा।

No comments