राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में छाई लड़कियां, लड़कों को पछाड़ा
राजस्थान दसवीं बोर्ड का रिजल्ट मंगलवार को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया। प्रदेश सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर पहुंच कर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दफ्तर से रिजल्ट की घोषणा की। बोर्ड की तरफ से जारी किए रिजल्ट के मुताबिक इस बार के भी रिजल्ट में बेटियों का दबदबा कायम रहा और इस बार उनका परिणाम 94.23 प्रतिशत परिणाम रहा है।
इस वर्ष कुल परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के 93.06 प्रतिशत की तुलना में 1.17 प्रतिशत अधिक है। परिणामों में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.90 रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 93.63 प्रतिशत दर्ज किया गया।

No comments