Breaking News

राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट


राजस्थान में पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर 1 बजे जारी किया गया। ऑनलाइन परिणाम अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर घोषित किया। 5वीं और 8वीं में इस बार 26 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में बैठे थे। 5वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत 97.75 प्रतिशत रहा. वहीं 8वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत 97.01 प्रतिशत रहा.
पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं 19-20 फरवरी से 4 मार्च के बीच संपन्न हुईं। ये परीक्षाएं राज्य के सभी जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से कराई गई थीं।

No comments