Breaking News

कंगना रनौत ने मनाया 40वां बर्थडे, मोदी ने दिया खास तोहफा


बॉलीवुड की 'क्वीनÓ और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने आज अपना 40वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने देश की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कंगना के साथ उनका परिवार भी मौजूद था। कंगना ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें वह प्रधानमंत्री का अभिवादन करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में पीएम मोदी उन्हें एक फ्रेम भेंट कर रहे हैं। अपनी खुशी साझा करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा आज परिवार के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यह मेरे लिए एक यादगार जन्मदिन रहा है।

No comments