Breaking News

2 किराना स्टोर में चोरी:सुबह ताले टूटे मिले, कैश और परचून का सामान ले गए चोर


डीग जिले के नगर थाना इलाके के मुख्य बाजार में चोरों ने दो परचून दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकानों के टूटे ताले देखे और मालिकों को सूचना दी। सूचना मिलने पर दोनों दुकानदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और नकदी, ड्राई फ्रूट सहित परचून का सामान गायब था। 

No comments