Breaking News

रीको क्षेत्र में आग का तांडव; 50,000 स्क्वेयर फीट गोदाम में करोड़ों का माल जलकर खाक


कोटपुतली-बहरोड़ जिले के रीको औद्योगिक क्षेत्र घीलोठ स्थित ट्रांस एसीएनआर कंपनी में देर रात अज्ञात कारणों के चलते वाहन पाट्र्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम के साथ कंपनी में भी फैली आग ने कंपनी को जलाकर खाक कर दिया।
50 हजार स्क्वेयर फीट में फैले इस गोदाम में रखे लगभग 5 करोड़ रुपए कीमत के वाहन पाट्र्स आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए। वहीं गोदाम के भवन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

No comments