पेट्रोल खत्म होने की अफवाह पर पंपों पर भीड़:बीकानेर में उधार बंद की वजह से पंप बंद
राजस्थान में कल रात पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैलते ही कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ लग गई। लोग घबरा के पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचने लगे, जिससे गाडिय़ों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। हालांकि, मंगलवार सुबह तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई।
दरअसल, बीकानेर में एचपीसीएल के एरिया मैनेजर राशिम नकाडे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढऩे के कारण आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने डीलर्स को उधार पर पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया है। इसी कारण कुछ जगहों पर भ्रम की स्थिति बन गई थी और लोगों में घबराहट फैल गई थी। पेट्रोल खत्म नहीं हुआ है, यह सिर्फ अफवाह थी, इसलिए घबराए नहीं।

No comments