रोहतक में फ्लाईओवर से गिरी भादरा के व्यापारी की कार
रोहतक जिले के महम बाइपास पर आज मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। राजस्थान के भादरा निवासी एक व्यापारी की कार दिल्ली-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब व्यापारी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना थे। हादसे में व्यापारी को मामूली चोटें आईं, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
भिवानी रोड फ्लाईओवर पर सामने से आ रहे एक ट्रक के टायरों से उछला पानी व्यापारी की कार के फ्रंट शीशे पर आ गिरा। इससे दृश्यता खत्म हो गई और चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए।

No comments