उदयपुर में पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी गाडिय़ों में आग
उदयपुर के पटेल सर्कल पर मंगलवार अल सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारत पेट्रोलियम के एक पंप के ठीक बाहर खड़े वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहां खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 4 ऑटो रिक्शा और एक कार पूरी तरह जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि दमकल की गाडिय़ों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, वरना पेट्रोल पंप तक आंच पहुंचने पर शहर के बीचों-बीच एक बड़ा धमाका हो सकता था। दमकलकर्मियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

No comments