राजस्थान हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का समय बदलेगा
राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेश के सभी अधीनस्थ न्यायालयों के समय में बदलाव किया गया है। आगामी 13 अप्रैल से अदालतों में ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी लागू हो जाएगी। इसके तहत अब अदालती कार्यवाही सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
यह नई व्यवस्था 28 जून तक पूरे प्रदेश में प्रभावी रहेगी। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के रजिस्ट्रार (प्रशासन) शिवानी सिंह की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। गर्मी के मौसम को देखते हुए अदालतों के न्यायिक और कार्यालय समय में यह बदलाव किया गया है।

No comments