Breaking News

राजस्थान में सोना चांदी के भावों में भारी गिरावट, सोना 3 हजार तो चांदी 2 हजार टूटी


शादियों का सीजन एक महीने के लिए रूका हुआ हैं, लेकिन इस बीच राजस्थान में सोने चांदी के दामों में गिरावट का दौर जारी है। इसका कारण पश्चिमी एशिया का संकट भी माना जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर कीमतों में बड़ी कमी दर्ज की गई, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है। सोने के दामों में करीब 3000 की गिरावट आई है, वहीं चांदी भी करीब 2000 सस्ती हुई है।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को शुद्ध चांदी का भाव 2,20,700 प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि 18 कैरेट चांदी 2,19,400 रही। 

No comments