Breaking News

नीमराना में एसी बनाने वाली कंपनी में लगी आग


नीमराना उपखंड क्षेत्र के घीलौट औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्रांस एसी कंपनी में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग पर काबू पाने के लिए नीमराना इंडियन जोन से दो, जापानी जोन से एक, बहरोड़ नगर परिषद की एक, सोतनाला की एक, कोटपूतली की एक, शाहजहांपुर स्थित विकास ईकोटेक कंपनी की एक और एएलपी शाहजहांपुर कंपनी की घीलौट दमकल सहित कुल 12 दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं।

No comments