करौली में तेज बारिश-हवा से पेड़ उखड़े
करौली जिले में देर रात अचानक मौसम में बदलाव आया। तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश ने पूरे क्षेत्र को प्रभावित किया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कई पेड़ उखड़ गए और फसलों को भी नुकसान की आशंका है।
तेज अंधड़ के कारण नेशनल हाईवे-23 पर कई बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गए। हालांकि, उस समय सड़क पर आवाजाही कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कुछ स्थानों पर देर रात से लेकर सुबह तक बूंदाबांदी का दौर भी जारी रहा, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रही।

No comments