अफीम तुलाई में किसान भावुक अफसर सख्त, खातों में 60 लाख ट्रांसफर
मेवाड़ के 'काले सोनेÓ (अफीम) की सरकारी खरीद के दूसरे दिन भी तुलाई केंद्र पर भारी उत्साह देखा गया। किसान अफीम की पैदावार लेकर तुलाई केंद्रों पर एकत्रित हैं तो कुछ काश्तकारों की अफीम 5वीं गुणवत्ता में पाए जाने पर अफसरों पर मौखिक दबाव बनाते हुए क्लास घटाने का आग्रह करते नजर आए।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कुल 3755.390 किलो अफीम की तुलाई की गई, जिसके बदले किसानों के बैंक खातों में 60,84,500 रुपए का भुगतान तत्काल कर दिया गया है।

No comments