जयपुर से दुबई और अबू धाबी की फ्लाइट्स बंद
ईरान-इजरायल तनाव का असर जयपुर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला है. दुबई और अबू धाबी की फ्लाइट्स को फिलहाल बंद कर दिया गया है. स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट रद्द रही, जो सुबह जयपुर-दुबई रूट पर संचालित होती थी. एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी की दोनों उड़ानें और टिकट बुकिंग भी रोक दी है. वहीं शारजाह और मस्कट की फ्लाइट्स के समय में कटौती की गई है. अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आगे भी शेड्यूल में बदलाव संभव है.

No comments