महंगा और मुश्किल हो गया है विदेश में पढ़ाई का सपना
विदेश में पढ़ाई के बाज़ार में 2026 में ग्रोथ लगभग स्थिर रहने की संभावना है, क्योंकि पिछले छह महीनों में रुपये में तेजी से गिरावट और यूके , कनाडा और यूएस जैसे मुख्य डेस्टिनेशन्स में जॉब मार्केट की अनिश्चितता के कारण खर्च बढ़ गया है और मांग पर असर पड़ा है। विभिन्न प्लेटफॉम्र्स का अनुमान है कि विदेश में पढ़ाई की लागत में 10-12 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, जिसकी मुख्य वजह छह महीनों में रुपये में लगभग 6.5 प्रतिशत की गिरावट और डेस्टिनेशन देशों में महंगाई है।

No comments