Breaking News

महिला मोर्चा की नई टीम घोषित, 48 नेत्रियों को मिली कमान


राजस्थान की राजनीति में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर तेज हो गया है। आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश के हर कोने और हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने नई टीम को 'हर बूथ महिला मजबूतÓ के संकल्प के साथ मैदान में उतारा है।
महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने नई टीम की घोषणा करते हुए इसे समर्पण और ऊर्जा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, हम सब मिलकर संगठन को और सशक्त, सक्रिय और जन-जन से जुड़ा बनाने का संकल्प लेते हैं। 

No comments