एलपीजी कालाबाजारी का हुआ भंडाफोड़
जयपुर में रसद विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा रोड पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया. छापेमारी के दौरान 74 गैस सिलेंडर और 3 मोटर बरामद की गई. आरोप है कि गैस को महंगे दामों पर अवैध रूप से रिफिल किया जा रहा था. विभाग ने मौके से सबूत जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि कालाबाजारी के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा. इस कार्रवाई से गैस माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

No comments