दिल्ली से राजस्थान तक मौसम अलर्ट, कहीं हल्की बारिश तो कहीं आंधी
आज मंगलवार को देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाएं और बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिम और दक्षिण भारत में गर्मी और उमस का असर रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में आज हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम कुछ ठंडा महसूस होगा और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या गरज-चमक भी हो सकती है।
राजस्थान में ज्यादातर इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी, लेकिन कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा एक्टिव रहेगा। कई इलाकों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी या ओलावृष्टि होगी।

No comments