Breaking News

राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में हालात बेकाबू, रेलवे स्टेशनों पर मजदूरों की भीड़


मध्य-पूर्व के युद्ध की लपटों ने भारत के रसोईघरों और औद्योगिक पहियों को अपनी चपेट में ले लिया है। राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे आर्थिक रूप से समृद्ध राज्यों में एलपीजी  की भारी किल्लत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात इस कदर बेकाबू हो चुके हैं कि अब रेलवे स्टेशनों पर कोरोना काल के लॉकडाउन जैसे मंजऱ दिखाई देने लगे हैं। 
राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है। व्यावसायिक गैस की भारी किल्लत के चलते अजमेर, जयपुर और रींगस जैसे इलाकों में स्थित कपड़ा, सेरामिक, मार्बल और केमिकल फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर हैं। रींगस की प्रसिद्ध बोरोसिल फैक्ट्री सहित कई अन्य इकाइयों में काम ठप हो जाने से हजारों मजदूर रातों-रात बेरोजगार हो गए हैं। 

No comments