Breaking News

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर में कलेक्ट्रेट ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया है। अजमेर बोर्ड सभागार में बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ की ओर से जानकारी दी गई। इस साल का रिजल्ट प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा है। राजस्थान बोर्ड 12वीं में बेटियों ने बाजी मारी है.साइंस स्ट्रीम में दीपिका ने 99.8 प्रतिशत हासिल किया है तो वहीं नव्या मीणा आट्र्स विषय में 99.6 प्रतिशत अंक पाए हैं.ऑट्र्स विषय में ही नरपत ने भी 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी को फोन करके बधाई दी.

No comments