सिरोही में राशन को लेकर संकट
सिरोही जिले में खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मार्च माह के लिए आवंटित गेहूं में करीब एक तिहाई की कमी पाई गई है. जानकारी के अनुसार करीब 12 हजार क्विंटल गेहूं कम मिला, जिससे गरीबों के राशन पर संकट खड़ा हो गया है. फरवरी में उठाव समय पर नहीं होने को भी कारण बताया जा रहा है. पूर्व विधायक लोढ़ा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए खाद्य मंत्री से नाराजगी जताई है.

No comments