गणगौर माता की शाही सवारी के चलते बदला जयपुर का ट्रैफिक रूट
पर्यटन विभाग की ओर से शहर में 21-22 मार्च को दो दिवसीय गणगौर महोत्सव मनाया जाएगा। पहले दिन शनिवार को सिटी पैलेस से शाम 5:45 बजे गणगौर की शाही सवारी रवाना होगी। शाही सवारी में 210 लोक कलाकार 32 पारंपरिक लवाजमे के साथ प्रस्तुतियां देंगे।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि जयपुर की गणगौर की शाही सवारी की ग्लोबल ब्रांडिंग के खास नवाचार किए गए हैं। गणगौर सवारी का लाइव प्रसारण किया जाएगा और राजस्थानी फाउंडेशन के माध्यम से विदेश में बसे भारतीय व राजस्थान के लोग इसको सकेंगे।

No comments