30 मार्च को खुलेगी बसों की किस्मत की चाबी
चारधाम यात्रा 2026 की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। इस साल की यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए परिवहन विभाग और रोटेशन समिति ने कमर कस ली है। ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच यात्रा संचालन को सुचारू बनाने के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने फैसला लिया है कि आगामी 30 मार्च को बसों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। इसी के आधार पर तय होगा कि कौन सी बस किस क्रम में यात्रियों को लेकर धामों की ओर रवाना होगी।
महंगाई के इस दौर में तीर्थयात्रियों के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि इस बार बस किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

No comments