झारखंड में मिली 250 किलो की मिसाइल
झारखंड के जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आई. जहां नदी किनारे भारी भरकम मिसाइल दिखने से सनसनी फैल गई. जब पुलिस ने जांच की, तो बम के जिंदा होने की पुष्टि की गई. यह अमेरिकन मिसाइल बताया जा रहा है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. उसे डिफ्यूज़ करने की तैयारी की जा रही है.
प्राारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि यह कोई साधारण वस्तु नहीं बल्कि लगभग 500 पाउंड (करीब 227 से 250 किलोग्राम) वजनी अमेरिकी मिसाइल बम है, जो अभी भी जिंदा अवस्था में है.

No comments