पहाड़ी पर आग के बीच फंसे टूरिस्ट की मौत
उदयपुर में टूरिस्ट स्पॉट बाहुबली हिल क्षेत्र में अचानक लगी आग फंसे एक टूरिस्ट की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। झाडिय़ों के बीच आग में दम घुटने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।
सूचना पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम ने मुश्किल से टूरिस्ट का रेस्क्यू किया था। उसे वेसुध हालत में एमबी हॉस्पिटल भर्ती कराया था। जहां आज सुबह 7 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान माखनसिंह पिता मांगू सिंह निवासी रतलाम, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

No comments