रोडवेज बस से सोने-चांदी के गहने चोरी:बुजुर्ग ने बैग में रखे थे
जयपुर से सीकर आ रही रोडवेज बस में बुजुर्ग के बैग से लाखों रुपए के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। सीकर पहुंचने पर जब बुजुर्ग ने अपना बैग संभाला तो उन्हें फटा हुआ मिला। बुजुर्ग ने सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में जयपुर के झोटवाड़ा एरिया के रहने वाले 65 साल के बुजुर्ग प्रहलाद राय ने शिकायत देकर बताया कि वह जयपुर से सीकर आने के लिए चौमूं पुलिया से रोडवेज बस में बैठे थे। बैग को सीट के ऊपर बने कैरियर में रखा था।

No comments