नीट में अब तक 22 लाख आवेदन
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के लिए आनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 11 मार्च कर दी गई है। एनटीए ने साफ चेतावनी दी है कि अभ्यर्थी 11 मार्च तक आवेदन की पूरी प्रक्रिया जरूर पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद रजिस्ट्रेशन डेट को नहीं बढाया जाएगा।
अभी आवेदन में करेक्शन विंडो को लेकर कोई नई सूचना जारी नहीं की गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन-एनएमसी नई दिल्ली की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश के 824 मेडिकल संस्थानों में फिलहाल 1 लाख 29 हजार 603 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। एक्सपर्टस के अनुसार अब तक नीट के लिए 22 लाख स्टूडेंटस रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

No comments