Breaking News

ट्रेलर व 38 लाख के सरिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


अलवर के वैशाली नगर थाना पुलिस ने ट्रेलर और करीब 38 लाख रुपये कीमत के सरिए चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अजरुद्दीन उर्फ अज्जू  पुत्र चाहत खान निवासी मन्नाका को पकड़ा है। आरोपी अजरुद्दीन की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि एक परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 सितंबर को उसने झारखंड से भिवाड़ी के लिए ट्रेलर में 38 लाख रुपए कीमत के सरिए रवाना किए गए थे। रास्ते में ट्रेलर चालक ने अपने साथियों से मिलीभगत कर माल सहित ट्रेलर को गायब कर दिया।

No comments