Breaking News

बिजली बिलों के 68 लाख बकाया:निगम टीम घर-घर जाकर करेगी समझाइश


डूंगरपूर जिले में बिजली के बकाया बिलों की वसूली के लिए बिजली निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक आने के साथ ही विभाग ने बकायादार उपभोक्ताओं से राशि वसूलने के लिए सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। जिले में करीब 68 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है।
इन बकाया बिलों को वसूलने के लिए विभाग ने टीमों का गठन किया है। ये टीमें सीधे उपभोक्ताओं के घर जाकर बकाया बिल जमा करवाने की अपील करेंगी।  यदि अपील और समझाइश के बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते हैं, तो विभाग उनके बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगा। 

No comments