Breaking News

जयपुर में ट्रक ने नागालैंड की युवती को रौंदा


जयपुर के बजाज नगर में गत रात्री गैस सिलेंडरों के ट्रक के नागालैंड की एक युवती को रौंदने से मौत हो गई। टैक्सी बाइक से घर लौटते समय वह अनियंत्रित होकर उछलकर नीचे रोड पर गिर गई थी। एक्सीडेंट थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया है।
हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह ने बताया- हादसे में नागालैंड की रहने वाली लिगा जिमो की मौत हो गई। वह पिछले करीब 2 साल से मालवीय नगर में किराए से रहकर पार्लर में जॉब करती थी।

No comments