टोंक में लाखों का जुआ पकड़ा, 4 गिरफ्तार:घेर में देर रात छापा
टोंक शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जिला स्पेशल टीम ने देर रात ताश पत्ती से जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया। डीएसटी ने बछेरो के घेर में छापा मारकर 1 लाख 68 हजार रुपए और तीन मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
जुआ खिलाने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर इरफान मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि कार्रवाई एसपी राजेश कुमार मीना के निर्देशन में की गई।

No comments