Breaking News

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन


श्रीगंगानगर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने शहर में धड़ल्ले से चल रहे नकली व मिलावटी पेट्रोल तथा डीजल के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुभाष कुमार को ज्ञापन सौंपा। 
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन भी किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान ने एडीएम को अवगत कराया कि शहर की लगभग सभी मुख्य सड़कों की कई दुकानों की आड़ में तथा गलियोंं में नकली व मिलावटी पेट्रोल तथा डीजल पेट्रोल पंपों की दर से 10 रुपये प्रति लीटर सस्ता बोतलों में बेचा जा रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं

No comments