Breaking News

पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


टोंक में पत्थरबाजी की हालिया घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है. सीओ सिटी मृत्युंजय मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और डीएसटी (ष्ठस्ञ्ज) ने ड्रोन की मदद से अस्तल रोड पहाड़ी इलाके में अवैध खनन पर छापा मारा. इस कार्रवाई के दौरान अवैध पत्थर से भरी 10 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं. क्षेत्र में अवैध खनन को पूरी तरह रोकने के लिए तीन थानों की पुलिस ड्रोन की मदद से निगरानी कर रही है.

No comments