Breaking News

13 साल से कम उम्र के बच्चों लिए व्हाट्सएप लाएगा नया फीचर


लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप जल्द ही बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। व्हाट्सएप जल्द ही 'पैरेंट मैनेज्ड अकाउंटÓ नाम का एक फीचर जोडऩे पर विचार कर रहा है। इस फीचर का उद्देश्य बच्चों के लिए वाट्सएप को अधिक सुरक्षित बनाना है। 
रिपोट्र्स के मुताबिक यह सिस्टम खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों का व्हाट्सएप अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक किया जाएगा, जिससे पैरेंट्स बच्चों की व्हाट्सएप गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। 

No comments