Breaking News

तेज रफ्तार कार ने ट्रांसफार्मर को टक्कर मारी: गांव में बिजली आपूर्ति बाधित


भिवाड़ी में बुधवार देर रात करीब 1 बजे टपूकड़ा के ढुल्ली की ढाणी के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर बिजली ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इस टक्कर के बाद कार में आग लग गई और ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की स्पीड बहुत तेज थी, जिससे कार बेकाबू हो टकरा गई। कार ट्रांसफार्मर के दोनों तरफ लगे बिजली के खंभों के बीच से गुजरते हुए टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रांसफार्मर का तेल जमीन पर फैल गया और बिजली की लाइनें टूट गईं।

No comments