जोधपुर में 'गीला कैर' के 500 रुपये किलो तक पहुंचे दाम
गर्मियों की शुरुआत के साथ ही राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों की अनमोल सौगात 'गीला कैरÓ बाजारों में नजर आने लगा है. यह छोटे-छोटे हरे फल कटीली और कांटेदार झाडिय़ों पर प्राकृतिक रूप से उगते हैं.
गांवों से एकत्रित किया गया गीला कैर इन दिनों जोधपुर की मुख्य सड़कों और बाजारों की शोभा बढ़ा रहा है. गर्मी के बढ़ते पारे के बीच इसकी मांग में भारी इजाफा हुआ है. विक्रेता अनिल और उपेंद्र ने बताया कि इस बार आवक थोड़ी कम है. जिसके चलते गीला कैर 300 से 500 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. ऊँची कीमत के बावजूद कद्रदान इसे हाथों-हाथ खरीद रहे हैं.

No comments