Breaking News

सवाई माधोपुर में देश का दूसरा सबसे जहरीला सांप निकला


सवाई माधोपुर के रणथंभौर क्षेत्र के कुतलपुरा माल्यान गांव में गेहूं के खेत में रसेल वाइपर सांप मिलने से खतरा बन गया। खेत में मजदूर कटाई कर रहे थे, तभी सांप दिखा। सूचना मिलने पर स्नैक मैन आवेश शर्मा मौके पर पहुंचे और करीब 4 फीट लंबे सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे गांव वालों को राहत मिली।
रसेल वाइपर देश के सबसे खतरनाक सांपों में गिना जाता है और इसे दूसरा सबसे जहरीला सांप माना जाता है। 

No comments