Breaking News

चंडीगढ़ में तांत्रिक-मौलवी बनकर 40 लाख ठगे:राजस्थान का रहने वाला आरोपी अरेस्ट


चंडीगढ़ में खुद को तांत्रिक और मौलवी बताकर लोगों को झांसा देने वाले गिरोह के राजस्थान निवासी एक और आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मानसिक रूप से परेशान महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें अनहोनी का डर दिखाया और लाखों रुपए व सोने के गहने ठग लिए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार निवासी जिला चूरू, राजस्थान के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उसके बैंक खाते में ठगी के जरिए 18 लाख 43 हजार 101 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। 

No comments