कोटा में पूर्व महापौर रत्ना जैन पर बंदरों का हमला
कोटा शहर के नयापुरा इलाके स्थित सीबी गार्डन में आज सुबह उस मॉर्निंग वॉक पर गई कांग्रेस की पूर्व महापौर रत्ना जैन पर बंदरों ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में बंदरों ने उनके हाथ और पैर पर कई जगह काट लिया। घटना के बाद रत्ना जैन इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल पहुंची, जहां उन्हें रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए।
पूर्व महापौर रत्ना जैन ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह सीबी गार्डन में टहलने गई थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां से गुजर रहा था, जिसके हाथ में पॉलिथीन थी। पॉलिथीन देखकर गार्डन में मौजूद लाल मुंह के बंदर उसकी तरफ दौड़ पड़े।

No comments