Breaking News

खनिज विभाग सख्त: 31 मार्च तक ऑनलाइन डेटा अपडेट नहीं किया तो रवन्ना होंगे बंद


राजस्थान के खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने खनन पट्टा धारकों  और विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है। यदि आगामी 31 मार्च तक ऑनलाइन पोर्टल पर खदानों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और डेटा अपडेट नहीं किए गए, तो संबंधित खनन पट्टों के 'रवन्नाÓ (खनिज निर्गमन पास) जारी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। खान एवं भू-विज्ञान निदेशालय उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी महेश माथुर ने प्रदेश के सभी खनिज अभियंताओं और सहायक खनिज अभियंताओं को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।

No comments