हाईकोर्ट के सहायक रजिस्ट्रार कैडर के अधिकारियों का प्रमोशन
राजस्थान हाईकोर्ट ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार कैडर के 5 अधिकारियों को जॉइंट रजिस्ट्रार पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में आज हाईकोर्ट रजिस्ट्रार ने आधिकारिक आदेश जारी किया। प्रमोट होने वाले अधिकारियों में 3 जोधपुर और 2 अधिकारी जयपुर बेंच के हैं।
हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल रु-21 में प्रमोट किया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारियों को पदभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर रखा जाएगा।

No comments