Breaking News

जयपुर में 1 हजार से ज्यादा डंपरों के परमिट सस्पेंड होंगे


जयपुर में बिना टैक्स चुकाए सड़कों पर चल रहे डंपरों के खिलाफ आरटीओ प्रथम ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने ऐसे एक हजार से ज्यादा वाहनों की पहचान कर उनकी लिस्ट खनन विभाग को भेज दी है, ताकि इनका संचालन तुरंत रोका जा सके।
आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- लंबे समय से कई डंपर मालिक अग्रिम टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, जबकि नियम के अनुसार बिना टैक्स कोई भी वाहन सड़क पर संचालित नहीं हो सकता। अब ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए इनके ई-रवन्ना बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

No comments