Breaking News

गेहूं के कट्टे से निकले गहने: किराना व्यापारी ने परिवार को लौटाए 15 लाख की ज्वेलरी


एक किसान, जो अनजाने में गेहूं के साथ कट् टे में रखे 15 लाख के कीमती गहने बेच चुका था। जब एक नेकदिल व्यापारी ने उसे उसकी इस कीमती सामान को वापस किया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
खैरवा गांव के रहने वाले घीसाराम घांची की पत्नी ने चोरों के डर से घर के सोने-चांदी के गहने एक टिफिन में भरकर गेहूं के कट्टे के बीच सुरक्षित रख दिए थे। जब घर का अनाज बेचने की बारी आई, तो उन्होंने वही 50-50 किलो के दो कट्टे स्थानीय किराना व्यापारी मांगू खान को बेच दिए। 
उन्होंने घर में गेहूं पीसने के लिए जब घीसाराम से खरीदा हुआ कट्टा खोला और उसे खाली किया, तो अनाज के साथ एक भारी टिफिन 'धपÓ से नीचे गिरा।  उन्होंने तुरंत तय किया कि यह किसी की मेहनत की गाढ़ी कमाई है और इसे उसके असली हकदार तक पहुंचना ही चाहिए।

No comments