Breaking News

तेंदुए-बाघ को जंगल में रोकने की तैयारी; राजस्थान में बनेंगे प्रे-बेस सेंटर


राजस्थान में बाघ और तेंदुओं के इंसानों पर बढ़ते हमलों को देखते हुए अब सरकार प्रदेश में 7 नए प्रे-बेस सेंटर शुरू करने जा रही है। इन प्रे-बेस सेंटर्स पर बाघ व तेंदुओं के प्राकृतिक शिकार की आबादी बढ़ाई जाएगी और बाद में इन्हें जंगलों में छोड़ा जाएगा ताकि बाघ और तेंदुओं का इंसानी आबादी की तरफ पलायन रोका जा सके और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं कम हों। 
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जंगलों में शिकार की कमी होने पर तेंदुए और अन्य शिकारी जानवर भोजन की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर चले आते हैं। ऐसे में मवेशियों या इंसानों पर हमले की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

No comments