किताबों पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट का झांसा देकर बनाते शिकार:डीग में साइबर ठग गैंग का खुलासा
डीग जिले की कामवन थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी भरत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कलावटा स्थित पहाड़ों की बंद पड़ी खदानों में छापेमारी कर 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए ठग बेहद शातिर तरीके से काम कर रहे थे। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों पर 50-70त्न तक छूट का आकर्षक विज्ञापन डालते थे। छात्रों को घर बैठे किताबें भेजने का झांसा देकर उनसे अग्रिम भुगतान ले लिया जाता था।

No comments