Breaking News

करौली में कैलादेवी लक्खी मेला शुरू:पदयात्रियों की लगी कतारें


करौली में उत्तर भारत के प्रसिद्ध आस्था धाम कैलादेवी मंदिर में वार्षिक चैत्र लक्खी मेले की आज सोमवार से विधिवत शुरुआत हो गई है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में कतार लगाकर दर्शन कर रहे हैं। हजारों पदयात्री भी कैलादेवी पहुंच रहे है और माता के दर्शन कर मनौतियां मांग रहे हैं। करीब पखवाड़े भर चलने वाले इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मेले की शुरुआत से पहले ही आस्थाधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई देने लगी थी।  

No comments