Breaking News

80 हजार सैलेरी बताकर दो भाइयों से ठगे 22 लाख


जयपुर में गवर्नमेंट जॉब के नाम पर एक परिवार से 22 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। दो भाइयों को गवर्नमेंट जॉब लगाने का झांसा देकर परिचित युवक ने धोखा दिया। 80 हजार रुपए मंथली सैलेरी बताकर आरएएस का अटेण्डर की जॉब लगवाने का झांसा दिया। 
हेड कॉन्स्टेबल लालाराम ने बताया कि आगरा रोड के जामडोली निवासी सुनील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके गांव दौसा के रहने वाले परिचित लल्लूराम ने धोखाधड़ी कर रुपए ऐंठे हैं। आरोप है कि मार्च-2023 में परिचित लल्लूराम उनके घर मिलने आया था।

No comments