Breaking News

सीकर में कुशलपुरा-गुंगारा के गुसाईं मंदिर से 90 छत्र चोरी


सीकर में कुशलपुरा-गुंगारा गांव की सीमा पर स्थित गुसाईं महाराज के मंदिर में बड़ी चोरी हो गई। चोर मंदिर से दिनदहाड़े छत्र चुराकर ले गए। दादिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुशलपुरा गांव में अज्ञात चोर करीब 90 चांदी के छत्र चोरी कर ले गए।
शातिर चोरों ने वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और रिकॉर्डिंग मशीन भी साथ ले गए। दादिया थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार चोरी हुए 90 चांदी के छत्रों का कुल वजन लगभग 1 किलोग्राम से सवा किलोग्राम के बीच है।

No comments