Breaking News

सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट


आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय वायदा बाजार  से निवेशकों के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल और आर्थिक समीकरणों में बदलाव का सीधा प्रहार घरेलू बाजार पर पड़ा है, जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में 'महागिरावटÓ दर्ज की गई है। 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के भाव में जबरदस्त कमजोरी देखी जा रही है। शुरुआती सत्र में ही सोना 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया। आंकड़ों की बात करें तो प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 1,626 की बड़ी कटौती हुई है। आज चांदी के भाव में 1.56 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसकी कीमतों में 4,000 प्रति किलोग्राम से ज्यादा की सेंध लग गई है। 

No comments